झारखंड के नए राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन – सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया और इससे पहले के झारखंड राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रुप में नियुक्त कर दिया गया है। तथा महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।
रमेश बैस जो की झारखंड के मौजूदा राज्यपाल के पद पर आसीन थे अब उनको महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। और अब झारखंड के नए राज्यपाल के रुप में सीपी राधाकृष्णन को राज्यपाल के बाद पर आसीन किया गया है। 6 जुलाई 2021 को रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रुप में नियुक्त किया गया था। लेकिन अब फरवरी 2023 में वो महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त कर दिए गए। साथ ही सीपी राधाकृष्णन को भी फरवरी 2023 में झारखंड के राज्यपाल के पद पर नियुक्त कर दिया गया।

झारखण्ड के राज्यपालों की सूची
क्रम संख्या | नाम | पदग्रहण | पदत्याग |
1 | श्री प्रभात कुमार | 15 नवम्बर 2000 | 03 फ़रवरी 2002 |
2 | श्री विनोदचन्द्र पाण्डे (अतिरिक्त प्रभार) | 04 फ़रवरी 2002 | 14 जुलाई 2002 |
3 | श्री एम रमा जोइस | 15 जुलाई 2002 | 11 जून 2003 |
4 | श्री वेद मारवाह | 12 जून 2003 | 09 दिसम्बर 2004 |
5 | सैय्यद सिब्ते रजी | 10 दिसम्बर 2004 | 25 जुलाई 2009 |
6 | के. शंकरनारायणन | 26 जुलाई 2009 | 21 जनवरी 2010 |
7 | ऍम. ओ. हसन फ़ारूक मारिकार | 22 जनवरी 2010 | 03 सितम्बर 2011 |
8 | सईद अहमद | 04 सितम्बर 2011 | 17 मई 2015 |
9 | द्रौपदी मुर्मू | 18 मई 2015 | 06 जुलाई 2021 |
10 | रमेश बैस | 14 जुलाई 2021 | 12 फ़रवरी 2023 |
11 | सीपी राधाकृष्णन | 12 फ़रवरी 2023 | वर्तमान |