कुवैत में चल रहे चौथे एशियन अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार की रात झारखंड की बेटी आशा किरण बारला ने 800 मीटर दौड़ में देश को गोल्डन मेडल दिलाया। आशा ने 800 मीटर की दूरी 2:06:79 मिनट में पूरी की। वही दूसरे स्थान पर श्रीलंका की कसूमी निर्मली और तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया की नरूल अलपास रही। आशा किरण बारला गुमला जिले के कामडरा की रहने वाली है। उनके पिता नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घर में शौचालय तक नहीं है। काफी संघर्ष कर किरण बारला यह मुकाम हासिल की है।
आशा किरण बारला ने बनाया नया रिकॉर्ड आशा ने चीन की खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

आशा ने अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियन में 800 मीटर रेस का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले 2015 में हांगकांग में आयोजित एशियन अंडर-18 एथलेटिक चैंपियनशिप में चीन की राव झिन्यू ने 2:09:03 मिनट में रेस पूरा कर इस रेस का रिकॉर्ड बनाया था। आशा ने यह रेस 3 सेकेंड पहले पूरा कर बनाया नया रिकॉर्ड।
